उत्तरकाशीउत्तराखंडभूकंप
हफ्ते भर बाद एकबार फिर डोली उत्तराकाशी में धरती, भय के मारे लोगों ने खाली किए मकान
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एकबार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बीते शनिवार की देर रात तकरीबन 1 बजकर 40 मिनटों पर भूकंप के झटकों को उत्तरकाशी में महसूस किया गया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूड थी। वहीं भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में ही जसपुर व मांडो के बीच वन क्षेत्र में भूमि की सतह से 5 किमी नीचे बताया जा रहा है। हांलांकि किसी भी प्रकार के जानमाल की हानि की सूचना नहीं है।
उत्तराखंड में भूकंप का सिलसिला लगातार जारी है, उत्तरकाशी में पहले भी 6 दिनों में कुल 9 झटके महसूस किए जा चुके हैं। लिहाजा इसी क्रम में एकबार फिर उत्तरकाशी में शनिवार देर रात 1:40 पर भूकंप का झटका महसूस किया गया, जिसमें किसी भी प्रकार के जान व माल की हानि सम्मिलित नहीं है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.5 मैग्नीट्यूड थी, जिसका केंद्र उत्तरकाशी में ही जसपुर व मांडो के बीच वन क्षेत्र में भूमि की सतह से 5 किमी नीचे था। जानकारी के मुताबिक इससे कुछ देर पहले तिब्बत क्षेत्र में भी 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया जो कि देर रात तकरीबन 1:10 बजे आया था।
