उत्तराखंडक्राइमदेहरादून
देहरादून में नशा बेचने के वालो पर चलेगा चाबुक, जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिए सख्त निर्देश
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने नशे के ऊपर सख्त कार्रवाई करते हुऐ कहा कि विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों में शिक्षकों को नोडल बनाया जाए और शैक्षणिक संस्थानों में एंटी ड्रग्स समिति का गठन करते हुए बच्चों को भी उसमें शामिल किया जाए।
उत्तराखंड में युवाओं और विद्यार्थियों को नशे की ओर अग्रसर होते देख कर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज SSP अजय सिंह की मौजूदगी में जनपद स्तर पर नारकोटिक्स समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें जिलाधिकारी सविन बंसल ने पुलिस और संबंधित विभागों के अधिकारियों को नशे के फैलाव को रोकने और बच्चों तथा छात्रों को इस समस्या से बचाने के लिए नियमित जागरूकता अभियानों का संचालन करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सख्त रुख अपनाते हुए जिला आबकारी अधिकारी को आदेश दिए हैं कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दुकानों और बार में शराब की बिक्री न की जाए, साथ ही उन्होंने ड्रग निरीक्षक को सभी मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जिलाधिकारी सविन बंसल ने पूरे जनपद में 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को शराब की बिक्री न करने के संबंध में पोस्टर लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा है कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण करें और उनकी स्थिति को देख कर उनकी निगरानी भी करें।
