उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर
इंटर कॉलेज के दो अध्यापकों ने लूटी नाबालिक की अस्मत, पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज….दोनों गिरफ्तार
पौढ़ी से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने अध्यापक जैसे पवित्र शब्द को शर्मशार कर दिया है। यहां इंटक कॉलेज के 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ दो अध्यापकों ने छेड़छाड़ और गंदी हरकते करने का प्रयास किया, इतना ही नहीं छात्रा किसी से कुछ न कहे इसके लिए आरोपियों ने छात्रा को फेल करने की भी धमकी दी।
वर्तमान में महिलाओं और बालिकाओं पर यौन शोषण जैसे अत्याचार की घटनाएं हम और आप आय दिन सुना और पढ़ा करते हैं, इस समय भारत देश में यौन शोषण एक बड़ी समस्या है जिसका निदान कड़े नियमों के बावजूद भी नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड में बीते दिनों में कई नए मामले यौन उत्पीड़न के सामने आए हैं, हाल ही एक ऐसा मामला पौड़ी से सामने आया है जहां राजकीय इंटर कॉलेज धुमाकोट के 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा के साथ स्कूल के ही दो अध्यापकों ने हैवानियत कर डाली। आरोप है कि दोनों अध्यापकों ने नाबालिक छात्रा के साथ छेड़छाड़ और घिनौनी हरकत करी है और छात्रा को यह बात किसी से ना कहने का जोर भी दिया है और कहा है कि यदि वह यह बात किसी परिजन या मित्र से कहती है तो उसे क्लास में फेल कर दिया जाएगा।
