उत्तराखंडनिकाय चुनाव 2025बड़ी खबर
मतदान केंद्र से मतपेटी को चुराने की कोशिश,आरोप के घेरे में आईं निर्दलीय प्रत्याशी व बेटी…हंगामा
राजधानी देहरादून में निकाय चुनाव के मतदान के बीच एक एसी घटना सामने आई जिसने शासन, प्रशासन को भी हिला कर रख दिया। देहरादून के वार्ड 41 में मतपत्र को लूटने की कोशिशें करी गई, जिसके बाद मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा हुआ, बामुश्किल मतपेटी को बचाया गया। आरोप है कि निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी उनकी बेटी ने मतपेटी को लूटने का प्रयास किया। घटना का एक वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी उनकी बेटी मतपेटी ले जाते दिख रही हैं। इस मामले में सेक्टर मजिस्ट्रेट कांग्रेस प्रत्याशी पायल अरोड़ा और निर्दलीय प्रत्याशी रीमा की ओर से वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई। हांलांकि HNN24X7 इस बात की पुष्टी नहीं करता है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर 23 जनवरी को मतदान हुए, जिसमें सभी निकायों पर भारी संख्या में मतदान किया गया। राजधानी देहरादून में मतदान के बीच एक एसी घटना हुई जिससे मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। दरअसल 23 जनवरी को वार्ड 41 में मतदान के बाद जब मतदान संपन्न होने वाले थे तो उस समय सेक्टर मजिस्ट्रेट कांग्रेस प्रत्याशी पायल अरोड़ा बहल और निर्दलीय प्रत्याशी रीमा की ओर से वसंत विहार थाने में तहरीर दी गई कि देहरादून के पॉश इलाके इंद्रानगर वार्ड 41 में मतपत्र लूटने के प्रयास किया गया है। जिसके बाद मतदान केंद्र के बाहर जमकर हंगामा और शोर-शराबा हुआ। जानकारी के अनुसार घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी आशा भाटी व उनकी बेटी मतपेटी ले जाते दिख रहे हैं हांलांकि HNN24X7 इस बात की पुष्टी नहीं करता है। मामले से संबंधित वीडियो को भी पुलिस को सौंपा गया है जिसकी अब जांच की जा रही है।
