उत्तराखंडनिकाय चुनाव 2025हल्द्वानी
हल्द्वानी में निकाय चुनाव हुआ रोमांचक, बंशीधर और सुमित हृदयेश की आमने सामने की टक्कर
निकाय चुनाव में हल्द्वानी का माहौल काफी गर्माया हुआ है, पक्ष-विपक्ष के दो छात्रनेताओं की कड़ी टक्कर ने इस चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है, जहां एक ओर भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत चुनावी रण में उतरे हुए हैं वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी इस चुनावी रण में अपना परचम लहराने के लिए तैयार है, चूंकि दोनो ही प्रत्याशी छात्रनेता रहे हैं जो अब पहली बार मुख्य धारा के चुनाव में अपनी राजनीतिक कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं, लिहाजा हल्द्वानी का निकाय चुनाव काफी रोमांचक रहने वाला है।
उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए मतदान आज सुबह 8 बजे से शुरु हो चुके हैं, जहां एक ओर मतदाता अपने मत से अपने चहेते प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न पर मुहर लगा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर समर्थकों और प्रत्याशियों में भी भरपूर उत्साह नजर आ रहा है। हल्द्वानी में निकाय चुनाव को लेकर माहौल काफी रोमांचक हो चुका है, चूंकि हल्द्वानी में मुख्य मुकाबला दो ही राष्ट्रीय दलों भाजपा व कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है, प्रदेश में दोनों दलों ने निकाय चुनाव को लेकर प्रचार में एड़ी-चोटी का जोर झोंक दिया है। हल्द्वानी निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए भाजपा के गजराज सिंह बिष्ट और कांग्रेस के ललित जोशी के बीच काफी कड़ा मुकाबला है। गजराज सिंह बिस्ट पिछले 10 सालों से निगम में भाजपा के ही मेयर के रुप में कार्यरत हैं।
वहीं दूसरी ओर इस चुनाव में मुख्य रूप से दो विधायकों की प्रतिष्ठा भी दांव में लगी है, जहां एक ओर कांग्रेस के हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश हैं तो वहीं दूसरी ओर भाजपा के कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत हैं, दोनों ही प्रत्याशी पूर्व में छात्रनेता रह चुके हैं। बंशीधर भगत अपने आप में ही एक बहुत बड़ा नाम हैं चूंकि पिछले निगम चुनाव में मेयर के टिकट से लेकर चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और निवर्तमान मेयर डा. जोगेंद्र रौतेला भी उनके करीबी माने जाते हैं, और पूर्व में वह कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं, लिहाजा जिला स्तर पर बंशीधर भगत राजनीतिक मंच में एक ऊंचा औहदा रखते हैं।
