उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिक
हैंडीक्राफ्ट शॉप में भड़की आग, किमती सामान समेत लाखों के हस्तशिल्प हुए खाक….मामले की जांच जारी
जानकारी के अनुसार हस्तशिल्प की दुकान में आग भभक उठी, जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटों ने दुकान के भीतर रखे सामान को जलाकर राख कर दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पंहुच गई जिन्होंने बड़ी मुश्किल से आग में काबू पाया।
हैंडीक्राफ्ट शॉप में भड़की आग
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक हस्तशिल्प की दुकान पर अस्पष्ट कारणों से आग लग गई, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और दुकान के भीतर मौजूद आधे से ज्यादा सामान को जलाकर खाक कर दिया। आपकों बता दें कि यह घटना बीते शनिवार की रात तकरीबन 10:30 बजे की है जहां स्थानिय लोगों ने दुकान के मालिक को फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। आग की लफ्ट देखकर आसपास के लोगों में भी अपरा तफरी की स्थिति मच गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही नगर कोतवाल कुंदन सिंह राणा अपनी टीम को साथ मौके पर पंहुचे और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। लेकिन आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि उसपर काबू पाना संभव नहीं था लिहाजा अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाना शुरू किया। करीब देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी।मामले की जांच जारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान में लगी आग में लाखों रुपयों का नुकसान बताया जा रहा है, वहीं अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि टीम को भी मौके पर भेजा गया है, जो अभी भी आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




