उत्तराखंडदुर्घटनाबड़ी खबर
स्पीड ब्रेकर है या हवा-हवाई, हवा में उछल जा रहीं गाड़ियां…देहरादून के घंटाघर के पास बना स्पीड-ब्रेकर बन रहा हादसे का सबब
देहरादून के घंटाघर चौराहे पर बना स्पीड ब्रेकर तो राहगीरों की जान को आफत बन गया है। यहां गलत तरीके से बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर की वजह से लगातार हादसे हुए जा रहे हैं। गुरुवार शाम 15 मिनट के अंदर देखते ही देखते 7 ऐक्सिडेंट हो गए, जिसमें एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया।
राजधानी देहरादून अब आए दिन सड़क हादसों का केन्द्र बनती जा रही है, पिछले महीने हुए इनोवा के दर्दनाक हादसे को ध्यान में रखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शहर के कई मुख्य चौराहों और मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकरों का निर्माण करवाया गया है लेकिन देहरादून के घंटाघर के पास गति नियंत्रण के लिए बना स्पीड ब्रेकर अब शहर वासियों के लिए ही जान पर भारी पड़ रहा हैं। चूंकि यहां स्पीड ब्रेकर इतने गलत तरीके से बनाया गया है कि अब गाड़ियां उससे टकराकर हवा में गोते खा रही हैं,तो लिहाजा लगातार हो रहे सड़क हादसों से लोग घायल हो रहे हैं।। गुरुवार शाम 15 मिनट के अंदर देखते ही देखते 7 ऐक्सिडेंट हो गए, जिसमें एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया।
