उत्तराखंडपरिवहनबड़ी खबर
रोड़वेज के बेड़े में दाखिल होंगी 100 नई बसें, पुरानी खटारा बसों का होगा दी-एंड
उत्तराखंड रोड़वेज ने अब यात्रियों की सुविधा और यात्रा में सुधार को लेकर अपने बेड़े में 100 नईं बसों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है और पुरानी बसों को रोड़वेज के कार्यकाल से रद्द कर दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने रोडवेज प्रबंधन को इसकी स्वीकृति भी दे दी है।
उत्तराखंड में परिवहन को सुगम और यात्राओं को सुखद बनाने के लिए उत्तराखंज परिवहन निगम ने नई बसों को संचालित करने की योजना बनाई है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तराखंड रोड़वेज को स्विकृति भी दे दी गई है। लिहाजा राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद उत्तराखंड रोड़वेज ने नई बसों को खरीदने की प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अगर वर्तमान समय की बात करी जाए तो इस समय उत्तराखंड परिवहन निगम के पास तकरीबन 1400 बसों का बेड़ा है, जिनमें से 900 बसें तो परिवहन निगम की ही हैं और शेष बसें अनुबंध पर संचालित हो रही हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में 400 ऐसी पुरानी बसें हैं जो अपनी निर्धारित आयु और किलोमीटर दोनों मानकों को पूर्ण कर चुकी हैं। यूं तो इन बसों को पहले ही सेवानिवृत्त कर दिया जाना चाहिए था लेकिन परिवहन निगम के पास नईं बसें न होने के कारण मजबूरन पुरानी बसों को ही संचालित किया जा रहा था। लेकिन अब उत्तराखंड रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा और बस सेवाओं में सुधार के लिए इन पुरानी बसों के स्थान पर नई बसों का सञ्चालन करने की योजना बनाई है।
