उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारकांवड़ यात्रापॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरसामाजिकहरिद्वार
रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा, सघन चेकिंग के माध्यम से पुख्ता करी जा रही सुरक्षा व्यवस्था
कावड़ मेला 2025 इस वक्त अपने चरम पर है हरिद्वार में कावड़ यात्रियों की बढ़ती भीड़ के दबाव को देखते हुए थाना जीआरपी पुलिस वह आर पी एफ द्वारा संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सघन चेकिंग अभियान चला कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को पुख्ता किया जा रहा है।
रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई सुरक्षा
एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया है कि कावड़ मेले में आने वाले कावड़ यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है जिसको देखते हुए मेला क्षेत्र से जुड़े तमाम रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्थाएं भी बढ़ा दी गई हैं। 24 घंटे रेलवे स्टेशन पर थाना जीआरपी व आरपीएफ द्वारा निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कावड़ मेलें के दृष्टिगत 8 स्पेशल ट्रेनो का संचालन किया जा रहा हैं है। जिसके चलते किसी भी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी कावड़ यात्रियों को ना हो। समय-समय पर की जाने वाली अवेयरनेस के माध्यम से भी यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि अपनी यात्रा के दौरान किस तरह से सतर्क रहना है और किन बातों का विशेष ध्यान रखना है।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




