उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारदेहरादूनबड़ी खबरमुख्यमंत्री धामीसामाजिक

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस में दर्ज हुई FIR

मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को जीमेल के जरिए भाऊ गैंग ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगते हुए गोली मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग ने मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

  हल्द्वानी रामपुर रोड स्थित ओलिविया कालोनी निवासी और मशहूर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से भाऊ गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। सौरभ ने बताया कि 15 सितंबर को उन्हें जीमेल से धमकी भरा मेल मिला, जिसमें रुपये न देने पर गोली मारने की चेतावनी दी गई। जल्द ही उनकी शादी होने वाली है, ऐसे में पूरा परिवार दहशत में है। शनिवार को सौरभ ने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की मांग को लेकर तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने भाऊ गैंग के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

एल्विश यादव के बाद भाऊ गैंग की यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को धमकी

  दिल्ली का कुख्यात बदमाश हिमांशु भाऊ, जो लारेंस बिश्नोई गैंग का जानी दुश्मन माना जाता है, अपनी गैंग के साथ लगातार चर्चाओं में बना हुआ है। अगस्त में मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी भी भाऊ गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। अब इसी गिरोह ने हल्द्वानी निवासी और प्रसिद्ध यू-ट्यूबर सौरभ जोशी को जीमेल के माध्यम से गोली मारने की धमकी दी है और उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।  

10 महीने पहले भी लारेंस बिश्नोई के नाम से मिली थी धमकी

  यू-ट्यूब के माध्यम से फेमस हुए सौरभ जोशी को धमकी देने का यह पहला मामला नहीं है। बल्कि बीते वर्ष भी सौरभ को उसके एक फैन ने उसकी कालोनी में धमकी भरा पत्र दिया था। उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी अरुण ने करोड़पति बनने के लालच में यह आपराधिक कदम उठाया था। हालांकि, 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपित का लारेंस बिश्नोई गैंग से कोई संबंध नहीं था।
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button