उत्तराखंडउत्तराखंड पंचायत चुनावउत्तराखंड सरकारपंचायत चुनावपौड़ी गढ़वालबड़ी खबरराजनीतिसामाजिक
मतगणना की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मतगणना स्थलों की सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
मतगणना की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक का आयोजन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतगणना को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिये जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतगणना हॉल की बैरिकेडिंग तथा सीसीटीवी कैमरों की संख्या इस प्रकार बढ़ायी जाय ताकि कि पूरा कक्ष कवर हो सके। साथ ही उन्होंने प्रत्येक मतगणना केंद्र हेतु पर्याप्त संख्या में कंप्यूटर, प्रिंटर, प्रशिक्षित कंप्यूटर ऑपरेटर आदि की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में वीडियोग्राफी अवश्य करायी जाय।जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, वैकल्पिक जनरेटर की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल एवं भोजन की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाय। उन्होंने अधिकारियों को चेकलिस्ट के आधार पर व्यवस्थाओं की अंतिम पुष्टि करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा उन्होंने सभी विकासखंडों में मीडिया कॉर्नर बनाने के भी निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी कहा कि प्रत्येक राउंड के बाद मतगणना कार्य को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाय तथा सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गयी है। उन्होंने कहा कि मतगणना केन्द्रों में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मतगणना स्थल पर शौचालय स्वच्छ एवं उपयोग योग्य होने चाहिए।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




