उत्तरप्रदेशराष्ट्रीयस्वास्थ्यहोम
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कोरोना को लेकर दिखाई लापरवाही
कोविड टेस्ट रिपोर्ट का नहीं किया इंतजार

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी अरविंद ने दिखाई लापरवाही। बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भी फ्लाइट से नई दिल्ली चले गए।
बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, पूर्व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व बीजेपी सांसद शिव प्रसाद शुक्ला तथा सिटी एसपी सोनम कुमार, एम्स के एमबीबीएस के 5 छात्र समेत 57 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते दिन भाजपा राष्ट्रीय मंत्री रजही में आयोजित प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल की बैठक में सम्मिलित हुए थे साथ ही बीजेपी नेताओं के साथ स्टेज भी शेयर किया था।
यह भी पढ़ें-नीट पीजी काउंसलिंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला
जानकारी के अनुसार कोविड-19 के मामूली लक्षण मिलने के बाद 50 साल के गोरखपुर के चुनाव प्रभारी ने कोविड टेस्ट के लिए सैंपल भेजा था। भाजपा नेता ने बिना रिपोर्ट का इंतजार किए बीते दिन शाम करीब 6:50 बजे गोरखपुर हवाई अड्डे से फ्लाइट में नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस बात पर सवाल उठ रहे हैं कि उनके संक्रमित होने के बाद हवाई अड्डे में एंट्री मिल गई? साथ ही भाजपा नेता का टेस्ट क्यों नहीं किया गया।