उत्तराखंडबड़ी खबर
बंद हैं बाबा केदार के द्वार, फिर बर्फ से लदे भैरवनाथ मंदिर के प्रांगण में जूते पहन घूमता शख्स कौन ? मूर्तियों से की छेड़छाड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बाबा केदार के कपाट शीतकाल के चलते बंद कर दिए गए हैं लेकिन आज सुबह केदारनाथ धाम के भैरवनाथ मंदिर से एक ऐसा वीडियो आया जो पूरे सोशल मीडिया पर चर्चा का केन्द्र बन गया। दरअसल केदारनाथ के भैरवनाथ मंदिर में एक व्यक्ति ने जूते पहनकर प्रवेश किया और मूर्तियों से छेड़छाड़ की। इस घटना का CCTV पर कैद हो गया जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर बताया जा रहा है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं और अब वहां पुननिर्माण के कार्य में लगे कुछ मजदूरों के अलावा कोई नहीं है। लेकिन आज सुबह बाबा केदार के समीप बने भुकुंट भैरवनाथ मंदिर परिसर पर लगे CCTV में एक ऐसा वीडियो रिकॉर्ड हुआ जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। दरसल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि जूते पहने एक शख्स भैरवनाथ मंदिर के परिसर में जूतों सहित घूम रह है, उसके हाथ में एक डंडा है, जिससे वह भैरवनाथ मंदिर की मूर्तियों से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दे रहा है और अंत में कुछ चीज को हाथ में उठाकर चलते बनता है।
वायरल वीडियो को लेकर तीर्थ पुरोहितों में रोष है वह धार्मिक भावना आहत होने का आरोप भी लगा रहे हैं। इस घटना की वीडियो जारी होते ही रुद्रप्रयाग पुलिस की ओर से अपने स्तर पर तत्काल प्रारम्भिक जांच की गयी तथा प्रथम नजर में उक्त वीडियो को थोड़ा पुराना पाया गया जिसमें दिख रहा व्यक्ति केदारनाथ पुर्ननिर्माण कार्यों में लगी गावर कम्पनी का मजदूर बताया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति, ठेकेदार और कंपनी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
