उत्तरप्रदेशबड़ी खबर
फॉर्च्यूनर कार में प्रॉपर्टी डीलर को जिंदा जलाने पर मचा हड़कंप, डीलर के मित्रों पर लगे हत्या के आरोप
गाजियाबाद के नेहरू नगर इलाके के रहने वाले एक प्रॉपर्टी डीलर की फार्च्यूनर कार में जलकर मौत हो गई । यह घटना ग्रेटर नोएडा की बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कार में आग लगाकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या इरादतन से की गई है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक फॉर्च्यूनर में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार सड़क से लगभग 80 से 100 मीटर अंदर की तरफ मिली है। वंही मृतक के परिजनों ने मृतक के दोस्तो पर हत्या के गंभीर आरोप भी लगाऐ हैं, और परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में भी ले लिया है।
आपको बता दें मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के कोट पुल नगला के पास का है जंहा एक फॉर्च्यूनर कार में भीषण आग लग गई, जिससे गाड़ी के अंदर बैठे युवक की आग में जलकर मौत हो गई। गाड़ी से आग की लपटें निकलते देख स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर युवक को फॉर्च्यूनर से बाहर निकालने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन वे असमर्थ रहे और देखते ही देखते युवक की जलकर मौत हो गई।
