बड़ी खबर
कंस्ट्रक्शन साइट पर पिसाई मशीन में आई मजदूर की गर्दन, इलाज के दौरान तोड़ा दम
झारखंड के मेदिनीनगर में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आई है, जंहा एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम करने वाले एक मजदूर की गर्दन पिसाई करने वाली मशीन में आने से वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वंही इलाज के दौरान घायल मजदूर की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को पलामू जिले में एक निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान पीसने वाली मशीन से गर्दन का एक हिस्सा कट जाने से एक मजदूर की मौत हो गई.
