उत्तराखंडउत्तराखंड शिक्षा विभागउत्तराखंड सरकारउधमसिंह नगरबड़ी खबरभाजपा उत्तराखंडराजनीतिशिक्षासामाजिक

उधम सिंह नगर में जलभराव से डूबा स्कूल, बच्चे 2 फीट पानी पार कर पढ़ाई के लिए मजबूर….उच्चाधिकारियों ने दिए जांच व त्वरित कार्यवाही केनिर्देश

उधम सिंह नगर के मंझरा गांव में प्राथमिक विद्यालय तालाब जैसा दिख रहा है। बच्चे 2 फीट पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे, खतरे के बावजूद पढ़ाई जारी।

उधम सिंह नगर में जलभराव से डूबा स्कूल

    उधम सिंह नगर जिले के जसपुर विकासखंड के मंझरा गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों तालाब का रूप धारण किए हुए है। विद्यालय परिसर में दो से ढाई फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसके बीच से छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पानी में सांप और बिच्छू जैसे खतरनाक जीवों की मौजूदगी से बच्चों और उनके परिजनों में लगातार भय बना हुआ है। बावजूद इसके, पढ़ाई करने की लगन में बच्चे जोखिम उठाकर प्रतिदिन इस जलभराव के बीच स्कूल पहुंच रहे हैं। सरकार भले ही शिक्षा को बढ़ावा देने के वादे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत मंझरा गांव के इस विद्यालय की बदहाल स्थिति को उजागर कर रही है।  

बच्चे 2 फीट पानी पार कर पढ़ाई के लिए मजबूर

  उधम सिंह नगर जिले के जसपुर विकासखंड के मंझरा गांव में स्थित 60 वर्ष पुराना राजकीय प्राथमिक विद्यालय इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रहा है। विद्यालय परिसर में तीन फीट तक पानी भरा हुआ है, जिसके कारण बच्चों को घुटनों-घुटनों पानी पार कर स्कूल आना पड़ता है। एक छोटे छात्र ने बताया कि कई बार स्कूल परिसर में सांप देखे गए हैं और पानी की वजह से पढ़ाई में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते बच्चों की सेहत और सुरक्षा पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। ग्रामीणों की मांग है कि जब तक स्कूल परिसर में मिट्टी भरान और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होती, तब तक स्कूल को बंद किया जाए ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।  

उच्चाधिकारियों ने दिए जांच व त्वरित कार्यवाही के निर्देश

  उधम सिंह नगर के जसपुर विकासखंड स्थित मंझरा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। विद्यालय के हेड मास्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि न सिर्फ बच्चों को बल्कि अध्यापकों को भी पानी से भरे स्कूल में आना-जाना मुश्किल हो रहा है और अभिभावक भी अपने बच्चों से मिलने स्कूल नहीं आ पा रहे हैं। इस बाबत उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत दर्ज कर फ़ोटो सहित मामले से अवगत कराया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया था और एक बार पानी की निकासी भी कराई गई थी, लेकिन समस्या फिर भी कायम है। वहीं, उपजिलाधिकारी जसपुर चतर सिंह चौहान ने बताया कि तहसील दिवस में जिलाधिकारी ने विद्यालय की समस्या का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द जलभराव की निकासी और निस्तारण की ठोस कार्यवाही की जाएगी।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button