उत्तराखंडउत्तराखंड ऊर्जा निगमऊर्जा निगमऋषिकेशदेहरादूनपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरसामाजिक
उत्तराखंड: यूपीसीएल ने शुरू किया सबसे बड़ा भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट,बिजली कटौती होगी कम
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने ऋषिकेश में भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिससे बिजली कटौती कम होगी और विद्युत वितरण प्रणाली अधिक सशक्त व टिकाऊ बनेगी। इस प्रोजेक्ट से शहर का सौंदर्य भी बढ़ेगा और रखरखाव का खर्च कम होगा।
उत्तराखंड: यूपीसीएल ने शुरू किया सबसे बड़ा भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट
उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने ऋषिकेश शहर में भूमिगत केबलिंग प्रोजेक्ट की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक सशक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है। इस कदम से बारिश, तूफान और अन्य प्राकृतिक कारणों से होने वाली बिजली कटौती की घटनाएं कम होंगी। भूमिगत केबलिंग से गंगा के किनारे और मुख्य बाजार क्षेत्रों में शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी, साथ ही विद्युत व्यवस्था अधिक मजबूत होगी। इसके अलावा, इस प्रणाली से रखरखाव में लगने वाला खर्च और समय दोनों की बचत होगी, जिससे परिचालन और व्यवसायिक दक्षता में सुधार होगा।बिजली कटौती में आएगी कमी
उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPCL) को ऊर्जा मंत्रालय की 50वीं मानिटरिंग कमेटी की बैठक में ऋषिकेश के कुंभ क्षेत्र (गंगा कारिडोर) में विद्युत लाइनों को भूमिगत करने और देहरादून में स्काडा सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए मंजूरी मिली है। इस परियोजना के तहत रियल टाइम में बिजली नेटवर्क की मानिटरिंग कर फॉल्ट का तुरंत पता लगाकर त्वरित बिजली बहाली संभव होगी, जिससे उपभोक्ताओं को बिना रुकावट उच्च गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति मिलेगी। यह परियोजना आरडीएसएस के अंतर्गत स्वीकृत हुई है, जिससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सुरक्षा में महत्वपूर्ण सुधार होगा।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




