उत्तराखंडबड़ी खबरसड़क हादसा

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा….हादसे में 4 की मृत्यु, 2 गंभीर रुप से जख्मी

उत्तराखंड में बीते बुधवार की रात को राजपुर और साईं मंदिर के बीच हिमांचल नंबर की एक तेज रफ्तार लग्जरी सेडान ने मसूरी-देहरादून मार्ग पर 4 राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इसमें चार में से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकी दो अन्य स्कूटी सवार भी गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

उत्तराखंड धीरे-धीरे सड़क हादसों का गढ़ बनता जा रहा है और लगातार इन सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान भी गंवा बैठे हैं फिर चाहे यह सड़क हादसे अपनी गलती से हुए हों या फिर दूसरे की लेकिन इनका नुकसान आस-पास मौजूद लोगो को भी भरना पड़ता हैं। ऐसी ही एक घटना बीते बुधवार की रात करीब सवा आठ बजे देहरादून से सामने आई है जहां मसूरी से देहरादून की ओर आ रही हिमांचल नंबर की एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 4 राहगीरों को पहले तो टक्कर मारी और फिर वहां से भागने लगा, लेकिन तभी कुछ ही दूरी पर जाकर कार चालक ने स्कूटी पर सवार दो और लोगों को रौंद डाला और मौके से फरार हो गया। आपको बता दें कि हादसा इतना भयानक था कि कार की जोरदार टक्कर से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी सवार दोनों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेज रफ्तार कार ने 6 को रौंदा

  बुधवार रात हुए इस भीषण सड़क हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों में से एक एक दुकान के बाहर बैठे व्यक्ति का कहना है कि रात को हिमांचल नंबर की एक तेज रफ्तार काले रंग की मर्सिडीज कार मसूरी से देहरादून की तरफ आ रही थी कि तभी कार साई मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और फुटपाथ की ओर जाने लगी जिसकी चपेट में चार श्रमिक आ गए। वहीं घटनास्थल के समीप के लोगों का कहना था कि उन्हें यहां बम फटने के जैसी आवाज आई और जब हमने देखा तो वहां पर तीन चार लोग पड़े हुए थे। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस जगह कार ने टक्कर मारी वहां से मजदूर करीब 30 मीटर दूर आकर गिरे। जिस जगह मजदूर आकर गिरे वहां की नींव (एक फिट ऊंची दीवार) भी टूट गई। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा ही पही होगी। दरअसल घटनास्थल के समीप एक अस्पताल है जिसके आस पास कई मकान हैं, इन्ही में से एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह गली में टहल रहे थे कि तभी जोर के धमाके की आवाज आई तो वह सड़क किनारे आए और इतने में उन्होंने देखा कि वहां पर कुछ लोग अचेत हालत में पड़े थे और पास में ही एक स्कूटर गिरा था और दो लोग कराह रहे थे। सभी घायलों को उत्तरांचल आयुर्वेद हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन वहां से उन्हें दून अस्पताल भेज दिया गया जहां चिकित्सकों ने चार व्यक्तियों को मृत घोषित किया जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है। वहीं घटनास्थल पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस सूचना पाते ही मौके पर अपनी टीम के साथ पंहुची और सबसे पहले शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।    

हादसे में कार के बिखरे टुकड़ों से हुई ब्रांड की पहचान

    वहीं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पंहुची पुलिस ने जब जांच शुरु करी तो पुलिस भी काफी देर तक यही गफलत में रही कि आखिर गाड़ी कौनसी थी? इन्ही सब उलझनों के बीच पता चला कि पुलिस ने एक चंडीगढ़ नंबर होंडा सिटी को रोका है, चूंकी अंदाजा यह लगाया गया कि कार चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिटी है, लेकिन कुछ देर बाद जब घटनास्थल के पास से एक मर्सिडीज कार का लोगो पड़ा मिला तो यह ज्ञात हुआ कि वह कार मर्सिडीज है। वहीं कुछ देर बाद मौके से प्राप्त कार की विंडो बिडिंग से से भी पता चला कि कार मर्सडीज बेंज ही थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा कार का रंग काला या डार्क ग्रे बताया जा रहा है। वहीं एसएसपी ने बताया कि आरोपित चालक की तलाश में शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही है। चौक-चौराहों पर लगे तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर हादसे के बाद दुर्घटना के बाद क्षेत्रवासियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा और पुलिस का घेराव शुरु कर दिया।  

मजदूरी का कार्य करते थे मृतक

    दुर्घटना में मृत हुए लोगों के बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि हादसे में जिन चार लोगों की मृत्यु हुए वे लोग कांठ बंगला बस्ती देहरादून में रह रहे थे। ये चारों ठेकेदार शिवम के अधीन मजदूरी और राजमिस्त्री का काम करते थे। शाम को 8 बजे वे चारों दिनभर की थकन और मेहनत के बाद जब अपना काम बंद कर वापस लौट रहे थे तो उस वक्त एक तेज रफ्तार कार ने चारों को रौंद डाला। मृतकों की पहचान मंशा राम, पुत्र रामबहादुर और रंजीत, निवासी गां लौटी सरैया, अयोध्या के रूप में हुई है। पुलिस टीम दो मृतकों की शिनाख्त कर रही है।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button