उत्तराखंडबड़ी खबरसड़क हादसा
उत्तराखंड में बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिरी, हादसे में हुई दो की मौत…मुख्यमंत्री धामी ने किया दुख प्रकट
उत्तराखंड के टनकपुर के उचौलीगोठ गांव से एक बारातियों से भरी मैक्स गाड़ी लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के सुनकुरी गांव जा रही थी कि तभी मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खालगढा-पुल्ला-चमदेवल मार्ग पर बिल्देधार के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। तो वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पंहुच कर स्थानीयों की सहायता से घायलों को खाई से बाहर निकाला।
उत्तराखंड से एक और सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है जहां सोमवार की दोपहर को बारातियों से भरी एक मैक्स वाहन टनकपुर के उचौलीगोठ गांव से लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के सुनकुरी गांव जा रहा था, जैसे ही वाहन खालगढा-पुल्ला-चमदेवल मार्ग पर बिल्देधार के पास पंहुचा तो चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बारातियों से भरा वाहन सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। वहीं वाहन के गिरते ही चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही स्थानिय लोगों ने ही राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर कुछ देर बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पंहुच गई। आपको बता दें कि इस वाहन दुर्घटना में दो बारातियों की दुखद मृत्यु हो गई जबकि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है।
