उत्तराखंडबड़ी खबरभूकंप
उत्तराखंड में फिर डोली धरती, उत्तराकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके….छ: दिनों में कुल नौ झटके
उत्तराखंड में एकबार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह करीबन 9 बजकर 29 मिनट फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया है, जिसका केंद्र बड़कोट तहसील और यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था। रिक्टर स्केल में इसकी तीव्रता 02.07 मापी गई है।
उत्तराखंड एक पर्वतीय राज्य है लिहाजा उत्तराखंड एक दृष्टि से प्राकृतिक आपदाओं का गढ़ है जहां समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं दस्तक देती रहती हैं, जिनमें से कुछ आपदाएं जान-माल की हानि किए बिना नहीं थमती तो कुछ प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल की हानि नहीं भी होती है। भूकंप भी ऐसी ही प्राकृतिक आपदा का उदाहरण है जो अपने साथ कभी अधिक को कभी कम जान-माल के नुकसान को लेकर आता है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आज शुक्रवार तकरीबन 9 बजकर 29 मिनट पर एकबार फिर धरती को डोलते हुए महसूस किया गया है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 02.07 की दर्ज करी गई है। वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में भी गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, लिहाजा स्थानिय लोग रह-रह कर उठने वाले भूकंप के झटकों से भयभीत हैं और भूकंप के झटकों से दहशत में हैं। हांलांकि इन भूकंपी झटकों से किसी भी प्रकार के जान-माल की हानि की कोई भी खबर नहीं है।
