उत्तराखंडबड़ी खबर

उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट में विस्तार जल्द, टलता आ रहा कैबिनेट विस्तार…भाजपा अध्यक्ष ने बताया “अनुकूल समय”

उत्तराखंड में धामी सरकार का कैबिनेट विस्तार होने की सुर्खियां अब गर्म होती चली जा रही हैं, माना यह भी जा रहा है कि आगामी 2027 के चुनावों को मध्यनजर रखते हुए राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में चार रिक्त पदों को लेकर विधायकों में लॉटरी खुल सकती है। वहीं सियासी गलियारों से यह भी खबर है कि कुछ मंत्रियों के विभागों को भी बदला जा सकता है।

उत्तराखंड में धामी सरकार के कैबिनेट में विस्तार जल्द

  उत्तराखंड में वर्तमान समय पर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार कार्यरत है, जिसके प्रदेश मुखिया पुष्कर सिंह धामी हैं, लिहाजा प्रदेश में भाजपा सरकार निरंतर कार्यरत है। उत्तराखंड में मौजूदा वक्त पर धामी सरकार के मंत्रिमंडल में चार मंत्री पद रिक्त चल रहे हैं, जिसे लेकर प्रदेश के संपूर्ण सियासी गलियारे में सुगबुगाहट चल रही है। दरअसल यह माना जा रहा है कि आगामी 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर धामी सरकार के कैबिनेट में विस्तार हो सकता है लिहाजा इसे लेकर उन चार रिक्त पदों को लेकर विधायकों की लाटरी खुल सकती है। तो वहीं यह भी विषय चर्चा में है कि मौजूदा वक्त के घटनाक्रम को देखते हुए मौजूदा मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के वक्तव्य को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। भट्ट ने कहा कि समय अनुकूल है और जल्द ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, इसमें कोई संशय नहीं है।

टलता आ रहा कैबिनेट विस्तार

            दरअसल साल 2022 में मार्च माह में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो उस वक्त मंत्रिमडल में तीन मंत्री पद रिक्त रखे गए थे। लेकिन इस बीच कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के निधन के कारण रिक्त मंत्री पदों की संख्या बढ़कर चार हो गई। हालांकि इसके बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक गलियारों में अक्सर चर्चा होती आई है, परंतु यह विषय हमेशा टलता हुआ ही आया है और अब हाल में संपन्न विधानसभा के बजट सत्र के बाद से परिस्थितियां कुछ बदली हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड में एकदिवसीय शितकालीन दौरे के बाद ही मुख्यमंत्री धामी ने दिल्ली का रुख किया, लिहाजा अब राज्य में धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा से राजनीतक गलियारों में हलचल मच चुकी है। माना जा रहा है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री इन दोनों बिंदुओं पर पार्टी के केंद्रीय नेताओं से विमर्श कर रहे हैं।            
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
 

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button