उत्तराखंडउत्तराखंड सरकारबड़ी खबरसामाजिक

उत्तराखंड में इस महीने से बदलेगी राशन वितरण प्रणाली, राशन विक्रेताओं को मिलेगा पूरा राशन…पांच राशन डीलरों को दी ई-पॉश मशीन

उत्तराखंड में नए राशन वितरण प्रणाली के पायलट प्रोजेक्च की लांचिंग करी गई। इसी क्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलौर मंडी परिसर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए नई ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट की लांचिंग करी। मशीन की लांचिंग करते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस आधुनिक मशीन के चलते अब वे उपभोक्ता भी राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिनके फिंगरप्रिंट और आइ कार्निया मैचिंग नहीं हो पाती थी।

उत्तराखंड में इस महीने से बदलेगी राशन वितरण प्रणाली

        उत्तराखंड में आने वाले मई माह से राशन वितरण प्रणाली को बदल दिया जाएगा, इसी क्रम में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलौर मंडी परिसर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपद के लिए नई ई-पॉश मशीनों से राशन वितरण के पायलट प्रोजेक्ट की लांचिंग करी। आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के बाद मई महीने से इस मशीन से पूरे उत्तराखंड में राशन वितरण किया शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नई ई-पॉश मशीन का उद्देश्य उपभोक्ता और राशन डीलर दोनों के बीच पारदर्शिता बनाए रखना है, चूंकि इससे तोला गया राशन पूरे वजन और उत्तम गुणवत्ता के साथ लाभार्थियों तक पंहुचेगा, लिहाजा मशीन से वितरित खाद्यान्न की केंद्र सरकार भी मानीटरिंग कर रही है। नई ई-पॉश मशीन के संदर्भ में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने मंगलौर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ई-पॉश मशीन की लांचिंग करते हुए कहा कि इस आधुनिक मशीन के चलते अब वे उपभोक्ता भी राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिनके फिंगरप्रिंट और आइ कार्निया मैचिंग नहीं हो पाती थी।          

राशन विक्रेताओं को मिलेगा पूरा राशन

          उत्तराखंड में उच्चतम गुणवत्ता और पूरे वजन वाले राशन वितरण के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने नई ई-पॉश मशीन का पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत करी। इसी के संदर्भ में अधिक जानकारी देते हुए आपूर्ति मंत्री ने बताया कि नई मशीन से राशन वितरण का प्रबंधन बेहतर तरीके से हो सकेगा, वहीं इसके अतिरिक्त पूरे उत्तराखंड के सभी गोदामों में इलेक्ट्रानिक कांटे स्थापित किया गया है, ताकि राशन विक्रेताओं को भी अब तोल कर पूरा वजनी राशन प्रदान किया जा सके। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में मौजूद राशन डीलरों से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उनका लाभांश जल्द खातों में पहुंचने वाला है। भविष्य में राज्य खाद्य योजना से भी राशन विक्रेताओं को ₹180 प्रति क्विंटल लाभांश मिले, इसका प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेज दिया है।          

पांच राशन डीलरों को दी ई-पॉश मशीन

          नई ई-पॉश मशीन के पायलट प्रोजेक्ट कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पांच राशन डीलर को ई-पॉश मशीन दी। साथ ही, एक अस्थाई तौर पर बनाई गई राशन विक्रेता की दुकान पर पांच राशन उपभोक्ताओं को नई मशीन के माध्यम से गेहूं और चावल भी बांटे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने विपणन कार्यालय का भी निरीक्षण किया, वहीं इस कार्यक्रम के दौरान खाद्य आयुक्त एचसी सेमवाल, अपर आयुक्त पीएस पांगती, उप आयुक्त राहुल शर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, आल इंडिया शेयर प्राइस शाप डीलर फाउंडेशन के उत्तराखंड अध्यक्ष रेवाधर बृजवासी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. मधु सिंह, मंडल अध्यक्ष शोभित महावर, सुशील राठी, राजदीप सिंह, रविंद्र बिष्ट, बलबीर कुमार, रोबिन कुमार आदि मौजूद रहे।                
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
     

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button