उत्तराखंडबड़ी खबरभाजपा

उत्तराखंड भाजपा सरकार में बड़ा बदलाव,घोषित हुए 18 जिलाध्यक्ष…..आखिर कौन जितेगा प्रदेश अध्यक्ष की दौड़?

उत्तराखंड की भाजपा सरकार के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होने में अब अधिक समय शेष नहीं रह गया है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने अपने सांगठनिक पर्व के तहत दूसरा चरण पार करते हुए 19 सांगठनिक जिला इकाइयों में से 18 के अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। अब पूरी पार्टी में सभी की निगाहें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या भाजपा उत्तराखंड में वर्तमान अध्यक्ष पर ही भरोसा कायम रखती है या फिर कोई नया चेहरा प्रकाश में आएगा।

उत्तराखंड भाजपा सरकार में बड़ा बदलाव

  उत्तराखंड में भाजपा सरकार में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जहां ओर सबसे पहले तो भाजपा ने सांगठनिक पर्व के तहत पहले चरण में मंडल इकाइयों के अध्यक्षों को लेकर चुनावी कसरत करी लिहाजा प्रदेश में भाजपा ने पार्टी के 304 मंडल इकाइयों में से 220 इकाइयों के अध्यक्षों को घोषित किया। जबकि शेष मंडल इकाइयों के अध्यक्षों का चयन होना अभी बाकी है, इसके बाद सांगठनिक पर्व के तहत भाजपा ने दूसरा पड़ाव पार करते हुए अपनी 19 सांगठनिक जिला इकाइयों के गठन के लिए जिलेवार पर्यवेक्षक भेजे और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर एक पैनल तैयार किया जिसके बाद केंद्र से हरी झंडी दिखते ही बीते सोमवार को भाजपा ने 18 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। अब मात्र एक कार्य शेष है और वह है प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाना, इस समय सभी लोगों की जुबान पर एक ही बात और नजरे मात्र एक ही जगह टिकीं हैं कि क्या प्रदेश भाजपा सरकार उत्तराखंड में प्रदेश अध्यक्ष के लिए वर्तमान में मौजूदा अध्यक्ष पर ही अपना विश्वास जताती है या फिर कोई नया चेहरा लाती है।

घोषित हुए 18 जिलाध्यक्ष

      वहीं उत्तराखंड में मंडल इकाइयों के अध्यक्षों को चुनने को लेकर भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं विधायक खजानदास ने बताया कि सभी जिलाध्यक्षों को सामाजिक, क्षेत्रीय व वर्गीय समीकरणों का ध्यान रखते हुए और पार्टि के प्रति समर्पण व क्षमता को देखते हुए पद दिया गया है। इसके साथ ही चुनाव अधिकारी ने कहा कि बूथ, मंडल व जिला इकाइयों के अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया तकरीबन 50 प्रतिशत से अधिक पूरी हो गई है। आपको बता दें कि सोमवार को जिन जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई, उनमें नागेंद्र सिंह चौहान (उत्तरकाशी), गजेंद्र बत्र्वाल (चमोली), भारत भूषण भट्ट (रूद्रप्रयाग), उदय सिंह रावत (टिहरी), मीता सिंह (देहरादून ग्रामीण), सिद्धार्थ अग्रवाल (देहरादून महानगर), राजेंद्र तडिय़ाल (ऋषिकेश), आशुतोष शर्मा (हरिद्वार), कमल किशोर रावत (पौड़ी), राजगौरव नौटियाल (कोटद्वार), गिरीश जोशी (पिथौरागढ़), प्रभा गडिय़ा (बागेश्वर), महेश नयाल (अल्मोड़ा), गोविंद सामंत (चंपावत), प्रताप सिंह बिष्ट (नैनीताल), मनोज पाल (काशीपुर), डा मधु सिंह (रुड़की), कमल कुमार जिंदल (ऊधम सिंह नगर) शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड में भाजपा के राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही अब उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की चयन प्रकिया को शुरु किया जाएगा।        
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
 

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button