उत्तराखंडबड़ी खबर
उत्तराखंड प्रशासन में हुआ बड़ा फेरबदल,13 IAS समेत 18 अफसरों के कार्यभार में हुई उलट-पलट
उत्तराखंड सरकार ने अपने प्रशासन में कई अफसरों के कार्यभार में उलट-फेर किया है, जिसके चलते विजय कुमार जोगदंडे से नियोजन विभाग वापस लेकर राजस्व विभाग, अपर सचिव आनंद स्वरूप से कृषि कल्याण विभाग वापस लेकर नियोजन और रीना जोशी से सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग वापस लेकर उत्तराखंड निगम प्रबंध निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है।
उत्तराखंड सरकार ने अपने 18 प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्वों में उलट-फेर किया है, जिसमें उत्तराखंड प्रशासन के 13 IAS अफसर का भी नाम मौजूद है। आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने यह दायित्व फेर बदल का निर्देश दिया था जिसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण एवं विकास निगम के प्रमुख सचिव एल.फैनई से अध्यक्ष का कार्यभार वापस ले लिया गया।
इसके अलावा कृषि एवं कृषक कल्याण के अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान से पेयजल, महानिदेशक कृषि एवं उद्यान का दायित्व वापस लेकर उन्हे एमडी उत्तराखंड शुगर फेडरेशन का कार्यभार सौंपा गया है। ग्राम विकास आयुक्त अध्यक्ष धीरज गर्ब्याल को अल्पसंख्यक कल्याण व वक्फ विकास निगम के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
