उत्तराखंडबड़ी खबरराष्ट्रीय खेल 2025
उत्तराखंड की बेटी की बड़ी बादशाहत, अंकिता ध्यानी ने झटका एक और स्वर्ण पदक…Long Race में मारी बाजी
उत्तराखंड की बेटी ने 38वें नेशनल गेम्स में अपने नाम की एक और विजय कील ठोंक दी है, पूर्व में 3000 मीटर दौड़ में अंकिता ध्यानी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया था और अब अंकिता ध्यानी ने महिलाओं की पांच हजार मीटर दौड़ में राज्य को स्वर्ण पदक दिलाया। दो स्वर्ण पदकों के अलावा अंकिता ध्यानी ने एक कांस्य पदक भी जीता है।
अंकिता ध्यानी ने झटका एक और स्वर्ण पदक
अंकिता ध्यानी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में एक और स्वर्ण पदक पर अपना अधिकार कर लिया, अंकिता ने यह दूसरा स्वर्ण पदक महिला वर्ग की 5000 मीटर दौड़ में अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से प्राप्त किया। अंकिता की इस स्वर्णिम जीत पर स्वयं राज्य मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया। आपको बता दें कि अंकिता ध्यानी ने इस दौड़ को 15:56.03 मिनट में दौड़ को पूरा कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का प्रदर्शन बुधवार को बेहद उत्कृष्ट रहा, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बुधवार को 11 पदक उत्तराखंड की झोली में डाल दिए। 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने अबतक कुल 97 पदकों पर अपना स्वामित्व स्थापित किया है, वहीं अगर बात करें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका की तो उत्तराखंड उसमें लगातार सातवें स्थान पर बना हुआ है।Writer-शुभम तिवारी,HNN24X7




