उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकहरिद्वार
उत्तराखंड की इस जेल में मिले 15 HIV संक्रमित कैदी….विशेष बैरक में किए गए स्थानांतरित
उत्तराखंड के हरिद्वार जिला कारागार में 15 HIV संक्रमित कैदी पाए जाने की खबर सामने आई है, लिहाजा जेल में इतनी अधिक संख्या में HIV संक्रमित कैदियों की खबर ने जेल प्रशासन के खेमें में हलचल मचा दी है। जेल अधिक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में हरिद्वार जिला कारागार में तकरीबन 1100 कैदी हैं, जिनमें से 15 कैदियों को HIV संक्रमित पाया गया है। लिहाजा यह संक्रमण अन्य कैदियों में न फैले इसके लिए इन संक्रमित कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरित किया गया है।
उत्तराखंड की इस जेल में मिले 15 HIV संक्रमित कैदी
उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार के जिला कारागार से आई एक खबर ने जेल से लेकर पूरे प्रशासनिक महकमें से हड़कंप मचा दिया। दरअसल, हरिद्वार जिला कारागार में 15 HIV संक्रमित कैदी पाए जाने की खबर सामने आई है, लिहाजा जेल में इतनी अधिक संख्या में HIV संक्रमित कैदियों की खबर ने जेल प्रशासन के खेमें में हलचल मचा दी है। वहीं संक्रमित कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरित किया गया है। इस मामले पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान 15 कैदियों के HIV पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई है और जेल प्रशासन ने संक्रमित कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरिक किया गया है। वहीं, इन एचआईवी पॉजिटिव कैदियों का उपचार गाइडलाइन के अनुसार किया जा रहा है।विशेष बैरक में किए गए स्थानांतरित
वरिष्ठ जेल अधिक्षक ने बताया कि जब भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी को जेल में लाया जाता है तो सबसे पहले उसकी पूरी स्वास्थ्य संबंधि जांचों को कराया जाता है, जिनमें HIV भी सम्मिलित है। जेल अधिक्षक ने बताया कि वर्तमान समय में हरिद्वार जिला कारागार में तकरीबन 1100 कैदी हैं, जिनमें से 15 कैदियों को HIV संक्रमित पाया गया है। लिहाजा यह संक्रमण अन्य कैदियों में न फैले इसके लिए इन संक्रमित कैदियों को एक विशेष बैरक में स्थानांतरित किया गया है। वहीं इन कैदियों का उपचार भी HIV संक्रमित मरीजों की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जा रहा है और जेल प्रशासन द्वारा सभी सुरक्षा उपायों व सावधानी को भी बरता जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी वर्ष 2017 में हरिद्वार जिला कारागार में 16 HIV संक्रमित कैदी प्राप्त हो चुके हैं।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




