उत्तराखंडबड़ी खबरसामाजिकहल्द्वानी

उत्तराखंड का यह जिला भुगत सकता है राशन की मार….खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जारी करी ई-केवाईसी

उत्तराखंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड की ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया है। दरअसल हल्द्वानी जिले के 25 हजार 402 राशन कार्डधारक ऐसे हैं जिन्होंने अब तक अपने राशन कार्ड ती ई-केवाईसी नहीं करवाई है, लिहाजा ऐसे में जिले के 1 लाख 4 हजार 567 उपभोक्ताओं (यूनिट ) पर राशन न मिलने के संकटीय बादल मंडरा रहे हैं। अगर यह 25 हजार राशन कार्डों की ई-केवाईसी जल्द ही नहीं होती है तो इन राशन कार्डों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से निरस्त कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड का यह जिला भुगत सकता है राशन की मार

    उत्तराखंड में वैसे तो केंद्र सरकार की ओर से (लाल) व प्राथमिक परिवार (सफेद) कार्ड वाले लोगों को मुफ्त में राशन दी जाती है, जबकि राज्य सरकार की ओर से राज्य खाद्य योजना (सफेद) से जुड़े लोगों को न्यूनतम दरों में सस्ता गल्ला दुकानों से राशन मिलता है। लेकिन राज्य का एक जिला ऐसा भी है जिसके ऊपर जल्द ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से राशन मिलना बंद और उनके राशन कार्डों को निरस्तरीकरण के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को आवश्यक रुप से अनिवार्य कर दिया है, लिहाजा वर्तमान समय में हल्द्वानी जिले में कुल 2 लाख 46 हजार 662 राशन कार्ड धारक हैं, जिनमें से तकरीबन 2 लाख 21 हजार 260 राशन कार्ड धारकों ने ई-केवाईसी करा ली है लेकिन, शेष 25 हजार 402 राशन कार्ड धारकों ने अब तक अपनी ई-केवाईसी को नहीं करवाया है। इसी क्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का कहना है कि यदि ये राशन कार्ड धारक अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो एक लाख चार हजार 567 उपभोक्ताओं (यूनिट) पर राशन का संकट मंडराने लग जाएगा और इनके राशन कार्ड निरस्त हो जाएंगे। ऐसे में इसके बाद इन उपभोक्ताओं को सरकार की ओर से मिलने वाला निश्शुल्क व न्यूनतम दरों में राशन नहीं मिल पाएगा।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जारी करी ई-केवाईसी

      उत्तराखंड में राशन कार्ड की ई-केवाईसी को लेकर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पूरा जोर दिया है कि उपभोक्ता अपने-अपने राशन कार्डों की ई-केवाईसी करवा लें। वहीं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने बताया कि ई-केवाईसी नहीं कराने वाले राशन कार्डधारकों को कई बार अंतिम मौका दिया गया है लेकिन फिर भी उपभोक्ताओं के कान में जूं नहीं रेंगती। लिहाजा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एकबार फिर उपभोक्ताओं को 31 मार्च तक का अंतिम समय दिया है ताकि वे राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवा लें। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजय जोशी ने बताया कि यदि इस बार उपभोक्ताओं ने ई-केवाईसी नहीं कराई तो इनके राशन कार्ड को निरस्त कर दिया जाएगा और फिर इन्हें सरकार की ओर से राशन की सुविधा नहीं मिलेगी। इसी पर अधिक जानकारी देते हुए विजय जोशी ने बताया कि यदि उपभोक्ता चाहें तो वे घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्ले स्टोर में माई राशन 2.0 एप डाउनलोड करके और फिर एप में मांगी गई जानकारी भरकर लागिन करना होगा, फिर दोबारा जानकारी भर कर और अपना आधार नंबर डालकर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगा। राशन कार्ड को ई-केवाईसी कराने के लिए सिर्फ तीन दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड नंबर व पंजीकृत मोबाइल नंबर की जरूरत है, जिसे हम अपने नजदीकी सस्ता गल्ला दुकान में जाकर भी करवा सकते हैं।              
लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)
   

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button