उत्तराखंडबड़ी खबर
अब भी ग्लेशियर में दबे हैं 7 मजदूर, 48 सकुशल हुए रेस्क्यू…जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पंहुचे CM धामी…जानिए माणा एवलान्च की ताजा अपडेट
सेना, ITBP, SDRF और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन ने अपने रेस्क्यू ऑपरेशन में अबतक 48 मजदूरों को सकुशल बर्फ से बाहर निकाल दिया है। आपको बता दें कि एवलान्च में तकरीबन 55 मजदूरों के दबे होने की जानकारी प्राप्त हुई थी, लिहाजा अन्य 7 मजदूरों की तलाश अभी जारी है। वहीं हादसे में घायल हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।
जोशीमठ आर्मी हेलीपेड पंहुचे CM धामी
हादसे के बाद से ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र में सहयोगी अधिकारियों के साथ घटना की पल-पल की जानकारी ले रहे थे, मौसम में खराबी होने के कारण कल किसी भी प्रकार से घटनास्थल पर पंहुचना उचित नहीं था लिहाजा आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के आर्मी हेलीपेड पर पहुंचकर घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली, वहीं माणा में हुए हिमस्खलन के बचाव कार्य को ध्यान में रखते हुए लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, आज जीओसी इन सी सेंट्रल कमांड और JOC उत्तर भारत एरिया माणआ का दौरा करेंगे ताकि आगे का राहत बचाव कार्य सुचारु रखा जा सके।लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)




