HNN Shortsउत्तरप्रदेशराष्ट्रीयहोम
योगी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन लेगी

यूपी में योगी सरकार भ्रष्टाचार व वित्तीय अनियमितता के गंभीर मामलों में एसआईटी ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की है। सूत्रों के अनुसार यूपी की योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कदम बढ़ाते हुए जांच एजेंसी ने बीते साढ़े चार वर्ष में सर्वाधिक 114 जांचें पूरी कर आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की है।
साथ ही सपा शासनकाल में हुए बहुचर्चित जलनिगम भर्ती घोटाले में एसआईटी ने पूर्व मंत्री व रामपुर के सांसद आजम खान व तत्कालीन कई अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी के अनुसार एसआईटी को वर्तमान शासनकाल में 116 जांच और विवेचनाएं प्रदान की गई हैं।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट : समक्ष रखा गया पुस्तक का एक अंश
इनमें वर्ष 2017 में 30, वर्ष 2018 में 14, वर्ष 2019 में 49, वर्ष 2020 में 40 तथा वर्ष 2021 में अगस्त माह तक 36 जांच व विवेचनाएं प्रदान की गईं। एसआईटी ने इस अवधि में 114 जांचों का निस्तारण कर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
शिवानी चौधरी



