खेल
Vaishali Rameshbabu ने ग्रैंड स्विस में किया शानदार प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
भारतीय ग्रैंडमास्टर Vaishali Rameshbabu ने लगातार दूसरी बार फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
Vaishali Rameshbabu: भारतीय शतरंज जगत के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। चेन्नई की ग्रैंडमास्टर वैशाली रमेशबाबू ने एक बार फिर दुनिया को अपना लोहा मनवाया और फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। खास बात यह है कि वैशाली ने लगातार दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है, जिससे उन्होंने भारतीय खेल इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि दर्ज की है।
जीत की बड़ी कहानी
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। वैशाली ने कड़े संघर्ष के बाद टाईब्रेकर में जीत हासिल की। उनकी यह जीत न सिर्फ खिताब तक सीमित रही बल्कि इसके साथ ही उन्होंने महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए भी क्वालिफाई कर लिया। यह टूर्नामेंट महिला शतरंज की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित मंच माना जाता है, जहां अगली महिला विश्व चैंपियन का रास्ता तय होता है।प्रधानमंत्री की बधाई
वैशाली की इस जीत पर देशभर से शुभकामनाओं का तांता लग गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा कि वैशाली की यह उपलब्धि हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है और उनकी मेहनत व समर्पण ने भारत का नाम रोशन किया है। पीएम मोदी की बधाई ने न सिर्फ वैशाली बल्कि पूरे खेल जगत का हौसला बढ़ा दिया हैं।Outstanding accomplishment. Congrats to Vaishali Rameshbabu. Her passion and dedication are exemplary. Best wishes for her future endeavours. @chessvaishali https://t.co/0AgnNjRV93
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2025




