HNN Shortsउत्तराखंड
बैंक से घर पहुंचे तो आया 10 लाख निकलने का मैसेज, खाता देखा तो उड़ गये होश
फोन पर Message देख उड़ा होश! पीड़ित पहुंचा कोतवाली! जांच में जुटी पुलिस, जानें मामला

पुलिस के मुताबिक मेट्रोपोलिस रुद्रपुर निवासी चंचल सिंह ढेक ने बताया कि उनका आवास विकास स्थित एक बैंक में खाता है। वह 12 अप्रैल की दोपहर बैंक में गए हुए थे। इस दौरान उन्होंने अपना बैंक का काम करवाया और फिर साढ़े चार बजे घर को निकल गये। कुछ देर बाद जब वह घर पहुंचे तो उनके पास खाते से 10 लाख रुपये निकलने का मैसेज आया।
इसका पता चलते ही वह बैंक पहुंचे और जानकारी ली। इस दौरान पता चला कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। चंचल सिंह के मुताबिक वह नेट बैंकिंग का प्रयोग नहीं करते हैं और न ही किसी को खाते से जुड़ी जानकारी दी है। इस पर उन्होंने साइबर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
साइबर थाना पुलिस की जांच के बाद रविवार को पंतनगर थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि नेट बैंकिंग के जरिए रुपये निकाले गए हैं। मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।



