होमखेल

वेस्टइंडीज ने मारी बाजी, इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की ऐतिहासिक जीत

वेस्टइंडीज ने आईसीसी महिला विश्व कप के लीग चरण के रोमांचक मैच में बुधवार को गत चैम्पियन इंग्लैंड को सात रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की महिला टीम ने डिएंड्रा डोटिन (64 गेंद में 31 रन) और हेली मैथ्यूज (58 गेंद में 45 रन) के बीच 81 रन की साझेदारी के बावजूद 50 ओवर में छह विकेट पर 225 रन ही बनाये। जवाब में इंग्लैंड को सोफी एस्सेलेटोन (नाबाद 33) और केट क्रॉस (27) ने लगभग जीत तक पहुंचा ही दिया था लेकिन 47 . 4 ओवर में पूरी टीम 218 रन पर आउट हो गई। वेस्टइंडीज ने अपने दोनों मैच जीत लिये हैं और अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है । वहीं इंग्लैंड लगातार दो हार के बाद आठ टीमों में छठे स्थान पर है। उसे पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने हराया था । कैरेबियाई टीम की शुरूआत धीमी रही। डोटिन और मैथ्यूज ने पहले 20 ओवर संभलकर खेला लेकिन बिना किसी नुकसान के 81 रन से स्कोर तीन विकेट पर 81 रन हो गया और 26 . 1 ओवर में चार विकेट 98 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद शेमाइन कैंपबेल (80 गेंद में 66) और चेडान नेशन (74 गेंद में 49 रन) ने पांचवें विकेट के लिये 123 रन जोड़े। ‘प्लेयर आफ द मैच ‘ कैंपबेल ने अपनी पारी में चार और नेशन ने तीन चौके लगाये । बायें हाथ की स्पिनर एस्सेलेटोन ने 20 रन देकर तीन विकेट लिये । जवाब में इंग्लैंड की शुरूआत भी खराब रही और उसके चार विकेट 72 रन पर गिर गए। उसका स्कोर 36वें ओवर में आठ विकेट पर 156 रन था। यह भी पढे़ं-मतगणना से पहले ही खिले कांग्रेसियों के चेहरे इसके बाद एस्सेलेटोन और क्रॉस उसे जीत के एकदम करीब ले गए। आखिरी तीन ओवर में इंग्लैंड को नौ ही रन चाहिये थे और उसके दो विकेट बाकी थे। क्रॉस अगले ओवर में रन आउट हो गई और तीन गेंद बाद आन्या श्रुबसोले को स्पिनर अनीसा मोहम्मद ने बोल्ड कर दिया। वेस्टइंडीज के लिये तेज गेंदबाज शामिलिया कोनेल ने 38 रन देकर तीन विकेट लिये।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button