breaking newsHNN Shortsउत्तराखंडबारिशमौसम
Weather: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने जारी किया पूर्वानुमान
पहाड़ के कुछ इलाकों में पाले का प्रकोप

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के उधम सिंह नगर ,हरिद्वार समेत मैदानी इलाकों में 16 और 17 जनवरी को घने कोहरे के साथ शीतलहर की संभावना है। जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वहीं पहाड़ के कुछ इलाकों में पाले का प्रकोप रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि दो दिन बाद फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 18 और 19 जनवरी को राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कही कही हल्की से मध्यम बारिश व ऊचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। जबकि 20 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा।



