तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए विशाखापटनम एयरपोर्ट को किया गया बंद
storm : बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘मोंथा’ का असर अब तटीय इलाकों पर दिखने लगा है। तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए विशाखापटनम एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

cyclone : बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान ‘मोंथा’ का असर अब तटीय इलाकों पर दिखने लगा है। तूफान के बढ़ते खतरे को देखते हुए विशाखापटनम एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। तो वहीं एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, ‘मोंथा’ फिलहाल उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, और अगले 12 घंटों में यह तटीय इलाकों से टकरा सकता है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। रेल विभाग ने भी सतर्कता बरतते हुए 120 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कई अन्य ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। वहीं, तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीमें तैनात
एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात कर दी गई हैं। तो वहीं राज्य सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अगले 24 घंटों में तूफान की रफ्तार 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे समुद्र में ऊंची लहरें उठने और तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बनने की आशंका है। ऐसे में मौसम विभाग द्वारा सभी को सावधान व सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।
सिमरन बिंजोला



