उत्तराखंड
लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां पूर्ण
मतगणना ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसपी उत्तरकाशी ने किया ब्रीफ

मतगणना स्थल में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, शस्त्र, नुकीली धातु व ज्वलनशील पदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। सभी को मतगणना के दौरान ड्यूटी पर सतर्क रह कर अतिरिक्त सावधानियाँ बरतने, मतगणना स्थल व उसके आस पास के दायरे में किसी भी अनाधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश न करने तथा मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को जाने की अनुमति दिये जाने के निर्देश दिये गये। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना परिसर एवं मतगणना कक्ष में मोबाईल फोन ले जाना पूर्णतः वर्जित है, अतः ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी तथा मतगणना कक्ष व परिसर में प्रवेश करने वाले व्यक्ति किसी भी दशा में अपने साथ मोबाईल फोन नहीं ले जायेगें।
पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, प्रशांत कुमार द्वारा ब्रीफिंग के दौरान फोर्स को बताया गया कि सभी लोग मतगणना ड्यूटी को गम्भीरता से लें, फोर्स का अनुशासन बनाए रखें, मतगणना के दौरान मतगणना स्थल में 100 मीटर परिधि में किये गये यातायात प्रतिबंधित की दृष्टि से विश्वनाथ मन्दिर में आने वाले समस्त यात्री वाहनों को रामलीला मैदान में पार्क किया जाए तथा वहाँ से यात्रियों को दर्शन हेतु मन्दिर में पैदल मार्ग से भेजा जाए, इसी प्रकार से राजनैतिक एजेंट व कार्यकर्ताओं के वाहनों को भी रामलीला मैदान में सुव्यवस्थित तरीके से पार्क कराया जाए। ब्रीफिंग के दौरान निरीक्षक यातायात श्री राजेन्द्र नाथ द्वारा बताया गया कि कल मतगणना के दौरान रुट व्यवस्था व पार्किंग के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
ब्रीफिंग के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना बृजमोहन गुसांई, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक धरासू दिनेश कुमार, प्रभारी चुनाव सेल निरीक्षक मनोज असवाल, निरीक्षक दूरसंचार सचिन कुमार आदि मौजूद रहे।



