HNN Shortsपॉजीटिव न्यूजबड़ी खबरबॉलीवुडमौसम
उत्तराखंड: तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी, येलो अलर्ट
कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज बौछार होने की संभावना

बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग का कहना है कि 21 तारीख को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहीं-कहीं बिजली गिरने से जान माल की हानि ओलावृष्टि वृक्षारोपण बागबानी और खड़ी फसलों को नुकसान को देखते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 मार्च से लेकर 23 मार्च तक पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बरसात गर्जन के साथ बरसात हो सकती है।
3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम के बदले मिजाज के बाद एक बार फिर ठंड ने दस्तक दी है। लोगों ने एक बार फिर गर्म कपड़े निकाल लिया है। सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। उधमसिंह नगर और नैनीताल जनपदों में बरसात की संभावना बनती हुई दिख रही है।



