HNN Shortsबड़ी खबरबारिशमौसम
उत्तराखंडः आज छह जिलों में भारी बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

Weather Update : प्रदेश में अभी बारिश और होगी। आज छह जिलों में आज भारी बारिश की संभावना हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक रुक-रुककर कई दौर की बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।



