HNN Shortsउत्तराखंड
Uttarakhand : गुलदार ने किया तीन युवकों पर हमला …
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को नवाब व मोनिश और साजेब आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात को नवाब व मोनिश और साजेब आम के बाग की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच गुलदार ने युवकों पर पंजों और दांतों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस हमले में मोनिश और नवाब गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके साथ ही साजेब को कम चोटें आई हैं।
घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के बाद मोनिश और नवाब को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। जबकि वन रेंजर विनय राठी मौके पर पहुंचे और मामले की उन्होंने जानकारी ली। जिसके बाद गुलदार की तलाश में टीम को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। वहीं क्षेत्र में गुलदार के हमले से दहशत बनी हुई है।



