HNN Shortsउत्तराखंड
जमीन बिकने पर उत्तराखंड सरकार को होगी स्टैंप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन ड्यूटी से राजस्व की प्राप्ति
प्रेमनगर : शहर के बीच मेन रोड पर खड़ा खंडहर, असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बना

सूत्रों के मुताबिक कैंट बोर्ड को मिल प्रबंधन द्वारा सभी कागजात उपलब्ध करा दिए गए हैं और कैंट बोर्ड के लीगल सलाहकार ने भी मामले को ओके कर दिया है। इसी लीगल सलाहकार ने पिछले साल कैंट बोर्ड को मामले में निर्णय न लेने को कहा था। अब इस मुद्दे पर कैंट बोर्ड क्यों सो रहा है समझ नहीं आता?
लेआउट पास करने पर कैंट बोर्ड काफी राजस्व बना सकता है और जन समस्याओं पर काम कर सकता है लेकिन गढ़ी कैंट के सड़कों के गड्ढे, चौक हुई नालियों नालियों व ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पड़े कूड़े के ढेरों का कल्याण करने की सुध कब आएगी?
शहर के बीच मेन रोड पर खड़ा खंडहर, असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बना
शहर के बीच में मेन रोड पर खड़े यह खंडहर विभिन्न असामाजिक गतिविधियों के अड्डे बन चुके हैं। भूमि को आवासीय करने पर यहां कॉलोनी बनाने की योजना है जिसका लेआउट पास करने में कैंट बोर्ड सुस्ती दिखा रहा है।
जमीन बिकने पर उत्तराखंड सरकार को भी स्टैंप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन ड्यूटी से राजस्व की प्राप्ति होगी। साथ ही कैंट बोर्ड को भी विकास कार्य करने के लिए काफी पैसे मिल पाएंगे। वैसे भी कैंट बोर्ड की माली हालत खराब ही रहती है।



