HNN Shortsउत्तराखंड
उत्तराखंड: बड़ी कार्रवाई, नशे की 18000 गोलियों के साथ STF ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: बड़ी कार्रवाई, नशे की 18000 गोलियों के साथ STF ने दो तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां! एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और कोतवाली गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम ने कल देर शाम में गंगनहर क्षेत्र से 8 लाख रुपये की नशे की गोलियों (ट्रामाडोल के कैप्सूल) के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है!
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि अभियुक्त अजीम पुत्र सईद हसन निवासी बहादराबाद उमर तथा समीर पुत्र शमीम निवासी बहादराबाद के कब्जे से 18000 नशे की गोलियां बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
एएनटीएफ/एसटीएफ पुलिस टीम
01 निरीक्षक शरद चंद्र गुसाईं
02 उपनिरीक्षक विकास रावत
03 हेड कांस्टेबल जय सिंह
04 हेड कांस्टेबल सुधीर केसला
05 कांस्टेबल दीपक नेगी
कोतवाली गंगनहर पुलिस टीम
1 उप निरीक्षक सुभाष चंद्र



