covid-19HNN Shortsउत्तराखंड

उत्तराखंड- 24 घंटो में 106 नए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड- 24 घंटो में 106 नए कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड- 24 घंटो में 106 नए कोरोना संक्रमित देहरादून: प्रदेश मे इन दिनों लगातार कोरोना मामले मे इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य में कोरोना की स्थिति बिगड़ती जा रही है। गढ़वाल से लेके कुमाऊं मंडल तक कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। प्रदेश मे बीते 24 घंटो में 106 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। कुमाऊँ मंडल में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमे से आईटीबीपी का एक जवान भी शामिल है जो कोरोना संक्रमित पाया गया है। अब तक सबसे ज्यादा संक्रमित नैनीताल जिले मे पाए गए है। यहाां एक्टिव मरीजों की संख्या 79 हो गयी है और 16 नए संक्रमित मरीज मिले है। वही बात करें पिथौरागढ़ जिले की तो यहाँ आईटीबीपी जवान सहित अन्य 3 लोग रैपिड एंटीजन जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए। अल्मोड़ा में 2 और नए मरीज मिले। वहीं इस जिले में कोरोना के 18 मामले हो चुके है। अन्य जिलों की बात करें तो बागेश्वर में 2 लोगो की रिपोर्ट पोजटिव आई है। उधमसिंह नगर और चम्पावत में अभी तक कोई मामला सामने नही आया है। लगातार बढ़ते मामले को देख स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर पिथौरागढ़ जिले के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर बृहस्पतिवार से कोविड संक्रमण की जांच शुरू कर दी गयी है। पहले दिन धारचूला और झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर जांच की गई। बलुवाकोट, जौलजीबी में टीम तैनात नहीं होने से अभी कोरोना जांच शुरू नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button