उत्तराखंडHNN Shorts
अज्ञात वाहन ने कई दुकानों को किया क्षतिग्रस्त
Unknown vehicle damaged many shops

इस बारे में जानकारी देते हुए मसूरी व्यापार मंडल के महासचिव जगजीत कुकरेजा ने बताया कि विगत माह भी एक बड़े वाहन द्वारा बाजार की कई दुकानों के शटर और छज्जे तोड़ दिए गए थे और विगत रात्रि भी एक बड़े वाहन द्वारा कई दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है और लंढोर बाजार में बड़े वाहनों पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोतवाली मसूरी को एक ज्ञापन भी दिया गया है साथ ही मांगी गई है कि पुलिस क्षेत्र में रात्रि गश्त को बढ़ाएं और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए।



