होमउत्तराखंड

ऋषिकेश पहुंचने वाले पर्यटक नहीं कर रहे कोरोना गाइडलाइन का पालन

नियमों के उल्लंघन पर चालान

उत्तराखंड में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे है लगातार बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने को कहा जा रहा है, लेकिन इसी बीच उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मी जब नियमों का पालन करने के लिए पर्यटकों से अपील कर रहे हैं तो पर्यटक साफ तौर पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से मना करते हुए पुलिस से उलझ रहे हैं, ऐसे में पुलिस के सामने पर्यटकों से नियमों का पालन कराना बड़ी चुनौती बन गया है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के पहाड़ों में पाला और मैदानों में कोहरा बना मुसीबत पर्यटक बेखौफ होकर सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन कर रहे हैं, साथ ही मास्क तक पहनने से मना कर रहे है। पर्यटकों की इस तरह की हरकत को देख मजबूरी में पुलिस को पर्यटकों के खिलाफ चालान काटने की कार्रवाई करनी पड़ रही है, वहीं इसका विरोध भी पर्यटक कर रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी द्वारा बताया गया कि पर्यटकों का किसी भी प्रकार का दबाव पुलिस बर्दाश नहीं करेगी व नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटने की कार्रवाई की जाएगी। सिमरन बिंजोला

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button