होमउत्तराखंडराजनीति

घोड़े-खच्चरों की मौत पर भड़क उठे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज

startचारधाम यात्रा के तहत जनपद रुद्रप्रयाग पहुंचे लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पशु अधिकारियों को जमकर लताड़ा। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर घोड़े-खच्चर की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही की जानी चाहिए। साथ ही घोड़े-खच्चरों को दफनाने की जगह उन्हें मंदाकिनी नदी में प्रवाहित करने वालों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने मामले में डीएम को सख्त से सख्त कार्यवाही करने को कहा।

startचारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की बैठक लेने पहुंचे पर्यटन मंत्री ने जिला सभागार रुद्रप्रयाग में अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों की हो रही मौत पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि अब तक केदारनाथ पैदल मार्ग पर 50 से अधिक बेजुबान जानवरों की मौत हो गई है। यह बहुत ही दुखदायी बात है। इसके लिए दोषी लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए।

startउन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर जानवरों को मरने के लिए छोड़ा जा रहा है। पशु पालन विभाग के कर्मचारी घोड़े-खच्चरों का इलाज तक नहीं कर पा रहे हैं, जबकि घोड़ा-खच्चर मालिक व हाॅकर भी उनकी परवाह नहीं कर रहे हैं और मरने वाले जानवरों को सीधे मंदाकिनी नदी में फेंका जा रहा है। इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है। आक्रोश जाहिर करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि घोड़े-खच्चरों की मौत क्यों हो रही है और इसके लिए कौन दोषी है। इस बात का पता लगाया जाए और उन लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाए।

startयह भी पढ़ें-उत्तराखंड पुलिस मित्रता के साथ मानवत का भी परिचय दे रहे

startकहा कि अगर इसके लिए हाॅकर और मालिक दोषी हैं तो उन पर भी कार्यवाही की जाए। इसके अलावा सुलभ इंटरनेशनल के खिलाफ भी उन्होंने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। सुलभ की ओर से मरे हुए घोड़े-खच्चरों को दफनाने की प्रक्रिया ना करते हुए सीधे मंदाकिनी नदी में प्रवाहित किया जा रहा है। इससे नदी भी मैली हो रही है और महामारी फैलने की भी आशंका बनी हुई है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button