होमउत्तराखंडक्राइम

पति का सर हाथ मे लेकर थाने पहुंची महिला

 झूलाघाट में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। पति का सिर धड़ से अलग करने के बाद पत्नी थाने पहुंची। जिसे देख हर कोई दंग रह गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर महिला ने आत्मसमर्पण किया। झूलाघाट में पुलिस स्टेशन की तरफ हाथ में एक आदमी का कटा सिर लेकर आती महिला को देख सनसनी फैल गई। पुलिस ने पहले शव को कब्जे में लिया। महिला ने कहा कि उसने अपने पति की हत्या की है और वह आत्मसमपर्ण करना चाहती है। पुलिस ने महिला से जुर्म करने के पीछे की वजह जानी। पति की हत्या करने का उसे जरा भी मलाल नहीं था। इस घटना के बारे में सुनकर क्षेत्र में हर कोई हैरान है। थाने में पुलिस के सामने महिला ने बताया कि उसने इस वारदात को क्यों और कैसे अंजाम दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने क्यों और कैसे इस पूरी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी देश नेपाल के कैलाली जिले के मोहन्याल गांव में एक पत्नी ने अपने पति का सिर दरांती से काट डाला। इसके बाद पत्नी पति के कटे हुए सिर को लेकर थाने पहुंची और उसने आत्मसमर्पण कर दिया। यह भी पढे़ं-बहराइच सीट पर खिला कमल, भाजपा प्रत्याशी की हुई जीत पुलिस उपाधीक्षक वेद प्रकाश जोशी ने बताया कि पत्नी चुम्ना थापा (32) और पति नारायण थापा (47) के बीच विवाद हो गया। विवाद में चुम्ना थापा ने दराती से अपने पति की गर्दन काट डाली। इसके बाद पत्नी अपने पति का कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंच गई और उसने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से गांव में सनसनी फैली हुई है।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button