HNN Shortsउत्तराखंड
राज्य सरकार ने 11 महकमों में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 1037 पदों पर भर्ती की मंजूरी

देहरादून : उत्तराखंड के बेरोजगार डिप्लोमाधारी युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने 11 महकमों में कनिष्ठ अभियंता (जेई) के 1037 पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुमोदन के बाद कार्मिक एवं सतर्कता विभाग के अपर सचिव ललित मोहन रयाल ने भर्ती का प्रस्ताव लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। आयोग की इस परीक्षा में घपला सामने आने के बाद इसी साल
विभागवार पदों का ब्योरा
शहरी विकास
32
लोनिवि
252
सिंचाई
138
लघु सिंचाई
46
ग्रामीण निर्माण
201
कृषि
37
आवास
140
पंचायतीराज
41
जल संस्थान
79
पेयजल निगम
62
ऊर्जा
09
परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। उधर, आयोग के सचिव गिरधारी रावत ने भर्ती प्रस्ताव मिलने की पुष्टि की है।



