उत्तराखंड
5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा दूसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन
dehradun news : राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में प्रवासी उत्तराखंडी 5 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में जुटने जा रहे हैं। और यह दूसरा मौका है, जब प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के लिए 200 लोग करा चुके पंजीकरण
इस बार इस सम्मेलन में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ना तय माना जा रहा है। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। अभी तक इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड आदि प्रदेशों से 200 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासियों को एक मंच पर लाने और उन्हें अपनी मातृभूमि से सक्रियता से जोड़ने तथा राज्य के विकास में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।सिमरन बिंजोला



