होमउत्तराखंड

महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन डबल इंजन सरकार को लिया आड़े हाथ

चकराता विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दोबारा सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने पहला काम लोगों को बेरोजगार करने का किया है। विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस जनहित को लेकर सरकार को कुछ समय देना चाहती थी। कांग्रेस भले ही चुनाव में हा`र गई है लेकिन हमने हथियार नहीं डाले हैं। अगर सरकार आम जनता के हितों की अनदेखी करती है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।’ यह बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कही। दून अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे कोरोना काल में आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी पर लगे कर्मचारियों की सेवा विस्तार की मांग के समर्थन में शनिवार को प्रीतम सिंह भी वहां पहुंचे थे। प्रीतम सिंह ने महंगाई और बेरोजगारी पर भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर भी तंज कसा। चकराता विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि दोबारा सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने पहला काम लोगों को बेरोजगार करने का किया है। विपक्षी पार्टी होने के नाते कांग्रेस जनहित को लेकर सरकार को कुछ समय देना चाहती थी। कांग्रेस शुरुआत में ही विरोध नहीं करना चाहती थी, लेकिन सरकार इस तरह के कार्य कर रही है कि जनता के हित को लेकर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड कार्यकाल में वार्ड ब्वॉय, वार्डन, नर्स, एंबुलेंस चालक समेत विभिन्न संवर्गों के 610 कर्मचारियों को उपनल और पीआरडी के माध्यम से आउटसोर्स कर नौकरी दी गई थी। यह भी पढ़ें-पंतनगर दिल्ली फ्लाइट में मिलेगा छात्रों को किराए में 10% छूट   कोरोना लगभग खत्म होते ही प्रदेश सरकार ने एक अप्रैल से उनकी सेवा समाप्त कर दी। पूर्व विधायक राजकुमार और कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही आउटसोर्स कर्मचारियों की मांग को मुख्यमंत्री से मिलकर उनके समक्ष रखेगा।

HNN 24x7 Desk

HNN24x7 भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है HNN24x7 is a trusted Hindi news channel bringing you breaking news, live updates, and top stories from India and around the world. Known for fearless journalism and unbiased reporting, our motto 'जुनून सच दिखाने का' (junuun sach dikhaane kaa) drives every story we tell. From politics to sports, Bollywood to business, we deliver fast and factual news you can rely on. Watch our popular shows like 3 बजे की 3 बड़ी खबरें, Kab Badlegi Tasveer (KBT) and Debate, Question Hour. Stay informed, stay empowered only with HNN24x7. Stay tuned for all the breaking news in Hindi ! Subscribe now for daily updates. #hnn24x7 #hindinews #breakingnews #uttarakhandnews #hindinews #HNN24x7News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button