
देश में कोविड टीकाकरण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है देश में वयस्कों के साथ ही किशोरों का भी तेजी से कोविड टीकाकरण किया जा रहा है देश में अबतक तीन करोड़ से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है किशोरों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान तीन जनवरी को शुरु किया गया था जिसके बाद अब तक वैक्सीन लगवाने के लिए अब तक तीन करोड़ 15 लाख से ज्यादा बच्चे रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों को कोरोना की तीन करोड़ खुराक लगने पर बधाई दी है। मनसुख मांडविया ने ट्वीट कर कहा 15 से 18 साल के 3 करोड़ से ज्यादा किशोर कोविड वैस्कसीन की पहली डोज लगवा चुके हैं मैं अपने सभी योग्य किशोर युवा मित्रों से अपीव करता हूं कि वह जल्द से जल्द टीका लगवाएं।