खेलयूथ कार्नरराष्ट्रीय
गुजरात मे होगा 36 वां राष्ट्रीय खेलों का आयोंजन।

बता दे की आज से गुजरात मे आधिकारिक रूप से शुरू होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार है। तो अहमदाबाद में उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद आधिकारिक तौर पर खेलों के उद्घाटन की घोषणा करेंगे। तो डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ओपनिंग सेरेमनी में मौजूद होंगे।
तो जानकारी के लिए बता दे की पिछला (35वां) राष्ट्रीय खेल 2015 में केरल में हुआ था। और सात साल बाद इसका आयोजन हो रहा है।
- राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह शाम 4:30 बजे शुरू होगा।
- उद्घाटन समारोह को डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती यूट्यूब चैनल द्वारा लाइव स्ट्रीम और प्रसारित किया जाएगा।
- अधिकांश खेल 30 तारीख से शुरू होंगे। खेलों का समापन 12 अक्तूबर को होगा।
- 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 7000 एथलीट भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा-खेल टीम के साथ भाग ले रहे हैं।
- राष्ट्रीय खेल रोस्टर में कुल मिलाकर 36 खेल प्रतियोगिताएं हैं।